फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 1095401.8 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

Wed, 30 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल की नई अनाज मंडी बाजरे का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल/ नांगल चौधरी। जिले की सभी छह मंडियों में बुधवार को बाजरे की खरीद जारी रही। बाजरे की खरीद गत एक अक्तूबर से की जा रही है। पिछले एक महीने में अब तक जिले की 6 मंडियों में कुल 1095401.8 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। अटेली में अब तक 308797.8 नारनौल में 158959.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 102439.9 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। अटेली में अब तक 306709.8 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और करीब 280544 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 157890 क्विंटल और नांगल चौधरी में 96400 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। वहीं, नारनौल में 145150 क्विंटल और नांगल चौधरी में 89550 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। बाजरे की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये निर्धारित किया गया है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसान ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेच सकते हैं। जिन किसानों ने अब तक फसल बेची हैं, उनमें से कुछ किसानों के खातों में रुपये भी डाले जा चुके हैं। जिला महेंद्रगढ़ में फसल बेचने वाले किसानों के खातों में अब तक करीब 246.23 करोड़ रुपये का डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

नारनौल में खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। दिवाली पर्व और हरियाणा दिवस के अवसर पर दो दिन का अवकाश रहेगा और इस दौरान खरीद बंद रहेगी। शनिवार को खरीद होगी या नहीं इसके बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें