फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अलाॅट प्लाॅटों को लेकर बढ़ा आक्रोश

Tue, 19 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6 सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के सदस्य बैठक के बाद रोष व्यक्त करते।स्रोत समिति
विज्ञापन
नारनौल। चकबंदी में मेघोतहाला के अनुसूचित जाति के लोगों को अलाट किए गए प्लाॅटों को लोक निर्माण विभाग, भवन और सड़क नारनौल द्वारा अतिक्रमण बताने के मामले में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक हुई। इससे आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


बैठक समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता में हुई। सभी संगठनों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली की निंदा की। समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि मसावती कमेटी द्वारा पात्र पाए गए 18 लोगों को 5-5 मरले के राजस्व विभाग से पैमाइश करके प्लाट अलाट किए गए थे। 1962 से अब तक इन प्लाटों पर मकान बनाकर सभी पात्र तीन पीढ़ियों से काबिज हैं। सभी काबिज लोगों के पास पटवारी से हस्ताक्षरयुक्त प्लाट की कॉपियां और नकल जमाबंदी आदि मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें