फोटो संख्या:64-गांव धनौंदा में रेल किराए में वृद्धि करने पर रोष प्रकट करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रा
कनीना। उपमंडल के गांव धनोंदा में बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने केंद्र सरकार द्वारा रेल किराये में वृद्धि करने पर रोष प्रकट किया। किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
अतरलाल ने किराया वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए कहा सरकार ने साधारण डिब्बों की संख्या में कमी करके गरीब लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ट्रेन के साधारण डिब्बों की संख्या कम कर रही है और दूसरी और वातानुकूलित कोच की संख्या बढ़ा रही है। इससे सिद्ध होता है कि सरकार को गरीब लोगों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि रेल किराया वृद्धि से गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह किया कि सरकार ने ट्रेन किराया वृद्धि को वापस नहीं लिया तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करेगी।