फोटो संख्या:73- सतनाली- लोहारू चौक पर बांगलादेश का पुतला जलाते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल
सतनाली। मां जमवाय मंदिर में वीरवार को बांग्लादेश में हो रहे हिंदूओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य ने बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मुख्य रास्तों से विरोध प्रदर्शन करते हुए लोहारू चौक पर पर बांग्लादेश का पुतला फूंका गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि बांग्लादेश में प्रतिदिन हिंदूओं पर अत्याचार हो रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।
भारत सरकार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से बातचीत करके हिंदूओं पर सुरक्षित शरण मिल सके और उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए। बांग्लादेश में वीरवार को भी हिंदूओं पर अत्याचार हुआ है। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, अजय श्यामपुरा, नरेंद्र शेखावत, संतू शेखावत आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या:73- सतनाली- लोहारू चौक पर बांगलादेश का पुतला जलाते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल