फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर, लेकिन सरकार नहीं पूरी कर रही मांग

विज्ञापन
धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करती हुईं । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की लघु सचिवालय में वीरवार को 100वें दिन भी जारी रही। लघु सचिवालय में हुई सभा को जिला प्रधान कृष्णा ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने होली के त्योहार को लघु सचिवालय नारनौल पार्क में मनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी व संयुक्त किसान मोर्चा को सरकार की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया है। तालमेल कमेटी की ओर से एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट व राज्य सचिव पुष्पा दलाल तथा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कामरेड सत्यवान वार्ता में शामिल हैं। 12 मार्च को सरकार के साथ हुई वार्ता के अनुसार सकारात्मक परिणाम आने का भरोसा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने दिया था। आज की वार्ता सकारात्मक परिणामों को अमलीजामा पहनाने की ओर बढ़ते कदम सिद्ध हो सकती है। सरकार पूर्व के सहमति बिंदुओं पर व सभी बर्खास्त आंगनबाड़ी कर्मियों को एक साथ बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर देती है तो तालमेल कमेटी आंदोलन पर पुनर्विचार करेगी। सकारात्मक परिणाम नहीं आने की स्थिति में तालमेल कमेटी के फैसले अनुसार कलायत में संयुक्त किसान मोर्चा व तमाम जन संगठनों की आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ विशाल जन महापंचायत होंगी, जो आंगनबाड़ी महिलाओं के समर्थन की ऐतिहासिक जन महापंचायत होंगी। धरने को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, संतोष ढिल्लो, नीलम, सावित्री कमलेश, बलजीत, भानवती, सविता, निधी, सुमन, कृष्णा, किरण व उर्मिला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें