फोटो संख्या:56- कनीना में खंड स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित करते उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. जि
कनीना। उपमंडल अधिकारी कार्यालय में उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की खंड स्तरीय समिति की बैठक हुई।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू वर्मा ने बताया की खून की कमी से बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास में कमी आ जाती है। इससे बच्चे शिक्षा और खेल के क्षेत्र में पिछड़ जाते हैं। छठ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन आयरन सीरप आशा वर्कर पिलती हैं। छठ वर्ष से नौ वर्ष, 10 से 19 वर्ष व गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को आयरन की गोली दी जा रही है।
डॉ. प्रभा यादव प्रवर चिकित्सा अधिकारी सेहलंग, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक, दिलबाग सिंह, बीडीपीओ योगेश, सचिव कपिल, डॉ. दीपांशु शर्मा, डॉ. संदीप, सुपरवाइजर मंजू व दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।