फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग में अनामिका प्रथम तो साक्षी द्वितीय

विज्ञापन
फोटो नंबर-04बसंत उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में बुधवार को आयोजित वसंत सांस्कृतिक महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान पोस्टर मेकिंग में अनामिका प्रथम, साक्षी द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, अनामिका द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही। कॉलाज प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, साक्षी द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में सतीश प्रथम, पूनम शर्मा द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही।
प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वसंत ऋतु के दौरान मौसम अत्यंत सुहावना और उत्साहवर्धक रहता है। ऐसे आयोजनों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। इस अवसर पर अजीत सिंह, डॉ. नरेश, प्रेम, बबिता, निर्मला, प्रीति, सोमदत्त, डॉ. सुशील व डॉ. सोनू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें