फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीन शेड लगाने के लिए 35.67 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा

Sat, 22 Nov 2025 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15ग्रामीण रूट के लिए बने बूथ पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। डिपो पर यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रामीण रूट के बूथ पर टीन शेड लगाने का कार्य किया जाएगा जिसके लिए लिए 35.67 लाख रुपये का एस्टीमेट उच्च विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बूथ नंबर 7 से बूथ नंबर 12 तक टीन शेड लगाने के लिए पीडब्लयूडी विभाग द्वारा एस्टीमेट तैयार किया गया है। उच्च विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद टीन शेड लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण रूट के लिए बने बूथ पर यात्री खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करते हैं। जिस कारण तेज धूप,बारिश और कोहरे के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर ग्रामीण रूट के लिए बने बूथ पर टीन शेड लगाने और शौचालय व यात्रियों के आवागमन के लिए सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। एस्टीमेट तैयार करने के लिए डिपो प्रशासन द्वारा पीडब्लयूडी विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
बूथ नंबर 7 से 12 तक टीन शेड लगाने के लिए एस्टीमेट उच्च विभाग को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद टीन शेड लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे ग्रामीण रूट के लिए बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें