सदर थाना पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम खेत से नोजल चोरी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने गांव सुराणा में खेत से नोजल चोरी की थी। आरोपी की पहचान राहुल वासी बड़कोदा के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 फरवरी को गांव सुराणा के निवासी रविंद्र सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि 14 फरवरी की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत के फव्वारा सेट नोजल चुरा ली है। रविंद्र ने बताया कि 14 फरवरी को शाम को वह अपने खेत से घर चला गया था। जब 15 फरवरी को सुबह उसने खेत में जाकर देखा तो खेत में से फव्वारा सेट से नोजल चोरी हुई मिली। इस सूचना पर पुलिस ने थाना सदर नारनौल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे में कार्रवाई करते हुए सदर थाना नारनौल पुलिस की टीम ने शनिवार शाम मुकदमे में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।