फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर सवाल उठाकर छवि खराब कर रहा विपक्ष : जोगिंदर राजपूत

विज्ञापन
फोटो 12 जोगेंद्र राजपूत
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र राजपूत ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में संविधान का बार-बार दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष देश और दुनिया में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है लेकिन विपक्ष अपने इन मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से लिए गए जनहितैषी फैसलों के चलते देश में हुए अधिकांश चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। जिला उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लगातार हार के सही कारण तलाशने के बजाय कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है।
जोगिंदर ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के 60-70 वर्षों के शासनकाल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल से की है और इसी कारण भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस तथ्यहीन और भ्रामक आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता कांग्रेस के इन प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें