कनीना। शहर के डाकघर कार्यालय में मंगलवार से आधार कार्ड अद्यतन के लिए 15 दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा। पोस्टमास्टर विकास ने बताया कि नागरिक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिविर का लाभ ले सकेंगे। शिविर में नया आधार कार्ड बनवाने और जानकारी अद्यतन करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
मोबाइल नंबर, पता और अन्य आवश्यक संशोधन भी करवाए जा सकेंगे। हाल ही में शादी करने वाले या कनीना क्षेत्र में आकर रहने वाले लोग भी अपना पता बदलवा सकते हैं।
अद्यतन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे। डाकघर में पेंशनरों के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है। पोस्टमास्टर ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद