फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अमित पाली की टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया

Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी अभिजीत शर्मा को मैन ऑफ दा  मैच का ​खि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली में बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ के तीसरे दिन तीन मुकाबले हुए। मंदिर कमेटी के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि तीसरे दिन का पहला मुकाबला एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया और अमित पाली इलेवन के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एपीएस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमित पाली इलेवन की टीम ने 5.2 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिया। अमित पाली की टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
इस मुकाबले में ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए भागमेंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरा मुकाबला ढिल्लू कोसली और एपीएस ग्रुप इंडिया के मध्य खेला गया। ढिल्लू कोसली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ढिल्लू कोसली की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। एपीएस ग्रुप इंडिया की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। ढिल्लू कोसली की टीम ने 80 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में अभिजीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

अंतिम व तीसरा मुकाबला अमित पाली इलेवन व ढिल्लू कोसली के मध्य खेला गया। ढिल्लू कोसली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित पाली इलेवन की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ढिल्लू कोसली की टीम 15 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में भागमेंद्र को ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें