फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली के अमित ने बनाया भारत का पहला ईंट भट्ठा लेबर प्रोवाइडिंग एप

विज्ञापन
फोटो 10मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा करते अमित यादव।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के ईंट भट्ठा उद्योग में लंबे समय से आ रही श्रमिक प्रबंधन और पेशगी भुगतान की समस्याओं के समाधान के लिए अटेली के फतेहपुर गांव के युवा भट्ठा मालिक अमित यादव ने ‘ट्रू लेबर’ एप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

अमित यादव ने बताया कि यह एप भट्ठा मालिकों, जमादारों और श्रमिकों के बीच पारदर्शिता, भरोसा और बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक कई मामलों में बिना रिकॉर्ड के पेशगी (एडवांस) दी जाती थी।
कई बार एक ही जमादार अलग-अलग भट्ठा मालिकों से पेशगी लेकर भी समय पर श्रमिक उपलब्ध नहीं कराता था। इससे भट्ठा मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था और कई तरह के विवाद भी सामने आते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रू लेबर एप के माध्यम से श्रमिकों और जमादारों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रहेगा जिससे सभी लेन-देन अधिक पारदर्शी होंगे और धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह हरियाणा के युवाओं का बेहतरीन डिजिटल नवाचार है। ऐसे स्टार्टअप उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ पारदर्शी व्यवस्था को भी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें