फोटो नंबर-02प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट द्वारा रविवार को मोहल्ला पीरआग मियां की सराय से प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान कैलाश चंद सैनी एवं उनके परिवार द्वारा पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।
ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली, जो मुख्य यजमान के निवास स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। संवाद