हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का जिलास्तरीय सम्मेलन और त्रिवार्षिक चुनाव (2024-2027) शनिवार को यादव धर्मशाला परिसर में हुआ। इसकी अध्यक्षता श्योराम चंदेला ने की। जिला सचिव अमीलाल ने त्रिवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने आय व्यय को ब्योरा जिला प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।
सुनील यादव राज्य उपप्रधान, दिनेश यादव राज्य आमंत्रित सदस्य विद्यालय अध्यापक संघ पर्यवेक्षकों की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। इसमें जिला प्रधान पद पर अमीलाल गुर्जर, सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपप्रधान कृष्ण कुमार, संगठन सचिव रामस्वरूप, वरिष्ठ उप प्रधान सावित्री देवी, प्रचार सचिव श्रीराम, ऑडिटर इंद्रजीत व कार्यालय सचिव मुकेश कुमार चुने गए। सुनील कुमार यादव ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों बधाई दी।
नवनिर्वाचित जिला प्रधान अमीलाल ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा अपने संबोधन में कहा कि अध्यापकों की सभी समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. हंसराज डीपी, रघुबीर पटेल प्रधानाचार्य राजकुमार निंबल, दयाराम डीपी, अशोक कुमार, लीला राम डीपी, विजय कुमार, मुकेश कुमार, लेख राम, मुकेश सैनी, दलीप, मामचंद व आदेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।