फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच डीएमसी ने निर्माण सामग्री के उठाए सैंपल

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- वार्ड नंबर 11 में  विकास कार्याें का निरीक्षण करते जिला नगर आयुक्त रणबीर ​सिंह 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच बुधवार को जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड नंबर 1, 6, 9, 11, 12, 13 और मोहल्ला सैनीपुरा में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण सामग्री के सैंपल उठाए।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि अब निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, खर्च की गई राशि और कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने पहले ही अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कर जिला नगर आयुक्त से जांच की मांग की थी। रमेश सैनी ने बताया कि 20 दिनों में उन्होंने नगर पालिका सचिव, जेई व एमई को 10 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

इनमें शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक और जेई नवदीप ने अब तक किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया।
नगर पालिका में लंबित और अधूरी परियोजनाओं के कारण आम जनता, विशेषकर किसानों और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क, नालियों और जल निकासी से जुड़े कार्यों में देरी ने जनता के जीवन को प्रभावित किया है।


वर्जन:
हाल ही में जिला नगर आयुक्त को नगर पालिका में चल रही समस्याओं से अवगत कराया था व शहर के विकास कार्याें की जांच की मांग गई थी। बुधवार को जिला नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न वार्डों के चल रहे विकास कार्याें का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर गए है।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:71- वार्ड नंबर 11 में  विकास कार्याें का निरीक्षण करते जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें