फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गजब...स्विमिंग में एक भी महिला खिलाड़ी ने नहीं दिया ट्रायल

Fri, 04 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 31जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान भाला फेंकता ​खिलाडी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 11 से 17 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन करने के लिए गत वीरवार व शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। स्विमिंग में एक भी महिला खिलाड़ी ने ट्रायल नहीं दिया।
विज्ञापन

ट्रायल के तहत बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल-टेनिस, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, फुटबाॅल, हैंडबाॅल, हॉकी, तीरंदाजी, बास्केटबाॅल, स्विमिंग, जिम्नास्टिक समेत 26 खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। कुश्ती, नेटबाॅल, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि शुक्रवार शाम तक सभी खेलों में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची उच्च विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-
स्विमिंग में एक भी महिला खिलाड़ी ने नहीं दिया ट्रायल :
स्विमिंग खेल के प्रशिक्षण के लिए विभागीय नर्सरी भी संचालित है। लेकिन महिला खिलाड़ियों में स्विमिंग के खेल के प्रति उत्साह नहीं देखने को मिल रहा। जिस कारण जिला स्तरीय ट्रायल में एक भी महिला खिलाड़ी ने स्विमिंग के लिए ट्रायल नहीं दिया। वहीं पुरुष वर्ग में विभिन्न श्रेणियों में हितेश, नितीश, आशिष, प्रिंस, अनुराग, अर्जुन, हेमंत, शुभम यादव, अभिषेक, प्रीतम और नवीन का चयन किया गया।

नेटबाल के लिए महिला व पुरुष टीम का चयन :
नेटबाल खेल के ट्रायल में महिला व पुरुष वर्ग दोनों में खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। महिला टीम के लिए अंशु दहिया, मुस्कान, अंशुका सेन, सोनल, रिया, माही, निधि यादव, रक्षा, स्नेहा, पिंकी, मुस्कान, चहक, तनुज सैनी, वर्षा और मोनिका का चयन किया गया। वहीं पुरुष टीम के लिए अजय कुमार, यर्थाथ, प्रिंस, हर्षित, गौरव, नवीन, नीरज, जयेष, सिंटू लांबा, केशव, विनित, कुलदीप सिवान, जय सैनी, निखील, कौशल, लक्ष्य और हनी का चयन किया गया।
विज्ञापन


विभिन्न भार वर्ग में वेट लिफ्टिंग में खिलाड़ियों का चयन:
पुरुष महिला
खिलाड़ी का नाम भार वर्ग - खिलाड़ी का नाम भार वर्ग
निखिल 61 किग्रा - हसी 45 किग्रा
हितेश 67 किग्रा - अपेक्षा 49 किग्रा
विवेक 73 किग्रा - हिमानी 55 किग्रा
योगेश 81 किग्रा - रीत 59 किग्रा
विपिन यादव 89 किग्रा - हर्षिता 71 किग्रा
अमन 96 किग्रा - मनीषा 76 किग्रा
हेमंत यादव 102 किग्रा - हिमांशी 64 किग्रा
सुमित 109 किग्रा -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें