फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अलवर निवासी शिक्षक की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मोर्चरी में उपस्थित परिजन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अटेली-बहरोड मार्ग पर गांव कांटी खेड़ी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। अटेली पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के डूमडोली निवासी सूबे सिंह (40) राजस्थान में ही एक सरकारी स्कूल में टीचर था। बुधवार की शाम को बाइक से स्कूल से गांव आ रहा था। कांटी खेड़ी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान टीचर ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने भाई कर्ण सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सूबे सिंह को एक बेटा व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें