फोटो नंबर-29नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे के बैग भरते मजदूर। संवाद
नारनौल। जिले की सभी छह मंडियों में सोमवार को भी बाजरे की खरीद जारी रही। बाजरे की खरीद गत एक अक्तूबर से की जा रही है और बाजरे की खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर अवकाश रहेगा बाकी धनतेरस, छोटी दीपावली और गोवर्धन पूजा को बाजरे की खरीद की जाएगी। गत 28 दिनों में जिले में अब तक 1081416.6 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। अब तक अटेली में 304924.3 क्विंटल, नारनौल में 156441.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 99822.8 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं अटेली में 304160.8 क्विंटल, नारनौल में 154757.2 क्विंटल और नांगल चौधरी में 99118.0 क्विंटल बाजरे की की खरीद की जा चुकी है। अटेली में अब तक 284614.0 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं नारनौल में 141000 क्विंटल और नांगल चौधरी में 86870 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
बाजरे की खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। सरकारी दिशा-निर्देशानुसार बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक की जाएगी। इसलिए सभी किसान साथियों से आग्रह है कि अंतिम तिथि से पहले अपनी फसल को बेचने की प्रक्रिया को पूरा कर लें। दिवाली पर्व पर अवकाश रहेगा बाकी सभी दिन बाजरे की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी।
प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक हैफेड, नारनौल।