फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुंहखुर टीकाकरण अभियान पर लगे गाइडलाइन को दरकिनार करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पशु पालन विभाग ने बिना वीएलडीए व एसओपी गाइडलाइन का पालन करे गलघोंटू व मुंहखुर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वीएलडी एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। गत रविवार को बिना एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के टीम पूरी नहीं करने तक इसके स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण परियोजना भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइल करनी होगी। इसके लिए हर पशु के पंजीकरण पर ओटीपी भी पशुमालिक से मांगा जाएगा। वीएलडीए एसोसिएशन के जिला प्रधान विक्रम सिंह व मीडिया प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि बिना वीएलडीए के टीकाकरण के नाम पर महज खानापूर्ति ही होगी।
उन्होंने बताया कि एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार जब तक सुपरवाइजर वीएस, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वैक्सीनेटर वीएलडीए व पशुपरिचर व हेल्पर की टीम पूरी नहीं मिलेगी तब तक ऑनलाइन इंट्री व टीकाकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

साथ ही दवाईयां, सीरिंज, व नीडल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं। ओटीपी की प्रक्रिया भी हटाई जाए जिससे कार्य में तेजी आए और लोगों में भी भ्रम की स्थिति पैदा न हो सके लेकिन पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों ने बिना ही वीएलडीए के नियमों को दरकिनार कर अभियान की शुरूआत कर दी जो शरासर एसओपी के नियमों की अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें