फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शोषण का आरोप

विज्ञापन
12जेएनडी32: धमाके के कारण कमरे के दरवाजे का टूटा शीशा। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पटियाला चौक क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी शुभम चानना उर्फ आशु पर शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने, अपनी दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करने और दोस्तों के पास भेजने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति चार साल पहले उसे छोड़कर चला गया था और माता-पिता का निधन हो चुका है। करीब ढाई साल पहले शुभम चानना उसके संपर्क में आया। आरोप है कि उसने शादी करने और दोनों बच्चियों को अपनाने का भरोसा दिया। महिला किराये के मकान में रहती थी, जहां युवक अक्सर आता था।
शिकायत के अनुसार, इस दौरान महिला तीन बार गर्भवती हुई और जबरन गर्भपात करवाया गया। महिला ने जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि युवक उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था और विरोध पर मारपीट करता था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उसे जबरन ऑल आउट पिला दिया, जिसके बाद उसने डॉक्टर से इलाज करवाया। 11 नवंबर को शुभम और उसकी बहन घर आकर जान से मारने की धमकी दे गए। महिला ने युवक के परिजनों पर भी उसका पक्ष लेने का आरोप लगाया।
थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शुभम चानना उर्फ आशु के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें