नारनौल। हरियाणा में लोकसभा चुनाव व करनाल विधानसभा में उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान के दिन कारखानों में काम करने वाले राज्य के सभी श्रमिकों की छुट्टी रहेगी।
हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार व हरियाणा श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार राज्य के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए 25 मई को वेतन सहित अवकाश निर्धारित किया गया है। यह केवल उन लोगों के लिए है जो हरियाणा राज्य में मतदाता के रूप में नामांकित हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि राज्य में स्थित कारखानों में कार्यरत सभी वयस्क श्रमिकों को राज्य में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं, उक्त अधिनियम की धारा 52 (1) (ए) के प्रावधानों के संचालन से छूट दी गई है।