फोटो संख्या:61- निजी समारोह स्थल पर बीजेपी सदस्य अभियान कार्यशाला में जिला अध्यक्ष दयाराम या
महेंद्रगढ़। बाबा पूर्णमल गार्डन में शनिवार को विधानसभा भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक का संचालन पवन खैरवाल ने किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा में कम से कम 50 हजार सदस्य बने और सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर 300 सदस्य बनाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 50 सदस्य बनाएं। सदस्यता अभियान के कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक अटेली सीताराम ने बताया कि जिले में कम से कम ढाई लाख सदस्य बने।
जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की छावनी रहा है। इस अवसर पर विधानसभा महेंद्रगढ़ संयोजक पवन खैरवाल, सदस्यता सह संयोजक सुधीर दीवान, अर्चना ठाकुर, योगेश शास्त्री, रणधीर सिंह, प्रदीप लावन, नरेश सरपंच खुडाना, मंजीत खुडाना, प्रवीण सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।