फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार औ रविवार को सभी कार्यालय समेत दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में शनिवार व रविवार को आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी कार्यालय और दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि जिला में अब तक 1342 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से अभी भी 423 केस एक्टिव हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह ने लेना पड़ा है ताकि इस वायरस की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला में इस निर्णय को लागू करने के लिए संबंधित इंसीडेंट कमांडर एवं एसडीएम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे दोनों ही दिन फील्ड में रहकर बाजारों तथा कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं भी बाजार या कार्यालय खुले मिले तो संबंधित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आवश्यक सेवाओं के कार्यालय और दुकानें खुलेंगे उन्हें भी कोविड-19 के संबंध में सरकार द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा। नागरिकों से आह्वान किया कि इस काम में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें ताकि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जल्द से जल्द जीत सकें।
विज्ञापन

इस प्रकार बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी
कोविड-19 के लिए अभी पूरे विश्व में कोई भी दवा नहीं बनी है। ऐसे में इसका एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाए रखना है तथा अपने शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाना है। आयुर्वेद में इसके कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए तुलसी दालचीनी कालीमिर्च सोंट मुनक्का आदि से बना काढा पिए। भोजन में हल्दी जीरा धनिया एवं लहसुन का प्रयोग करें। हल्दी वाले गर्म दूध का सेवन करें। प्रतिदिन गिलोय का सेवन करें। तिल नारियल का तेल या घी नाक में लगाएं। आयुष क्वाथ गुडुची घनवटी संशमनी वटी तथा अणु तेल का उपयोग करें। इनके प्रयोग से शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी तथा हम कोरोना के भगाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें