फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देव उठनी एकादशी को लेकर शहर के सभी मैरिज पैलेस व बैंडबाजे बुक

Wed, 22 Nov 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में 23 नवंबर देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर सभी मैरिज पैलेस, बैंडबाजे व टैंट हाऊस बुक हो चुके है। पिछले चार महीनों से खाली बैठे मैरिज पैलेस, बैंडबाजों व टेंट हाउस वालों के चेहरों पर अब रौनक छा गई है। देवउठनी एकादशी वाले दिन तो इन सभी के पास इतना काम है कि इनकों जरा सा भी समय नहीं है और कई बैंडबाजे वालों के पास तो दो-दो बुकिंग भी है।
विज्ञापन

वहीं देवउठनी एकादशी पर शहर में करीब 40 मैरिज पैलेस है, जिनको सजाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। सभी में लाइटें व टैंट के पर्दे आदि लगाकर सजाने का कार्य चल रहा है। इसी तरह टैंट हाउस वालों के पास अब विवाह शादी शुरू होते ही ऊपर-नीचे काम आना शुरू हो गया है। देवउठनी एकादशी को लेकर टैंट हाऊस वालों के पास दो-दो व तीन-तीन बुकिंग है। शहर में मैरिज पैलेस, बैंडबाजों व टेट हाउस वालों ने बताया कि देव उठनी एकादशी को लेकर उनके पास तीन से चार महीने पहले ही बुकिंग हो गई थी। उन्होंने बताया कि देव उठनी एकादशी को लेकर शहर में आज के दिन कोई मैरिज पैलेस, बैंडबाजे व टेंट वाला खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि विवाह के इस स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर जिन लोगों ने पहले बुकिंग करवा दी थी उनको को कुछ बचत हो सकती है अन्यथा इस दिन के लिए सभी मुंह मांगे रुपए ले रहे है। शहर में देव उठनी एकादशी पर इतने विवाह है कि सभी मैरिज पैलेस बुक हो जाने के बाद बहुत से लोगों को तो खुले स्थान में टैंट लगाकर विवाह करना पड़ा रहा है। देव उठनी का अब एक दिन शेष रह जाने के चलते टेंट लगाने व मैरिज पैलेस को सजाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है, ताकि 23 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें