फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें : नरेंद्र सूरा

Thu, 24 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते अतिथिगण--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वीरवार को रोड रूल्स लाइफ टूल्स विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नारनौल के जिला और सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलम कुमारी ने शिरकत की। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 200 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की। नरेंद्र सूरा ने कहा कि सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नीलम कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, कानूनी जागरूकता अभियानों एवं लोक अदालतों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने युवाओं से कानून का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। आयोजन में नारनौल के ट्रैफिक निरीक्षक अनिल कुमार व डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता अजय पांडे ने भी अपने विचार रखे। आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें