मंडी अटेली। फतेहपुर शिव धाम परिसर में कुश्ती का आयोजन किया गया। 50 रुपये से 11 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई गई।
रेफरी की भूमिका खाचरौली के मैनपाल व मोहनपुर के मनोज कुमार ने निभाई। मेला कमेटी प्रधान रामप्रताप और महाबीर सिंह ने विजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। मेले में 11 हजार रुपये की कुश्ती धर्मबीर पैरा ने रोहतक के सरजीत को हरा कर जीती।
11 हजार रुपये की कुश्ती बशीरपुर के कृष्ण व कटकई के मनोज और दूसरी 11 हजार रुपये की ही कुश्ती गनियार के अभिषेक और हर्ष भालखी के बीच बराबरी पर रही। इस मौके पर सत्यनारायण, रामौतार पटवारी, सुनील वर्मा, सतीश सैन, जयदयाल, रामनिवास, ओमप्रकाश, रामअवतार महाशय, दयाराम, गुरबीर, राजबीर यादव आदि मौजूद रहे।