फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अजमेर बस सेवा का महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर होगा रात्रि ठहराव

Thu, 15 Jan 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड--- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से दादरी से अजमेर तक बस सेवा का अब रात्रि ठहराव महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर किया जाएगा। बस महेंद्रगढ़ से शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग सुबह के समय अजमेर अपने कार्य के लिए रवाना होते है। विद्यार्थी भी कोटा जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पहले इस बस का रात्रि ठहराव दादरी में किया जाता है। अब इसका रात्री ठहराव बदलकर महेंद्रगढ़ कर दिया गया है। बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 5:20 बजे महेंद्रगढ़ से नारनौल के लिए रवाना होगी।
सुबह 6:40 बजे नारनौल से दादरी के लिए रवाना होगी। सुबह 9 बजे दादरी से अजमेर के लिए रवाना होगी। सुबह 9:55 बजे महेंद्रगढ़ से वाया नारनौल होते हुए अजमेर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रात्रि ठहराव अजमेर में किया जाएगा। वहीं वापसी में यह बस सेवा अजमेर से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे नारनौल, करीब तीन बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेंगी। रात्रि ठहराव महेंद्रगढ़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें