फाेटो संख्या:76- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य--स्
महेंद्रगढ़। गांव पाली में बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन सोमवार को लीग मुकाबले के तीन मुकाबले खेले गए। अजित गुरुग्राम की टीम ने पटियाला को हराकर सुपर आठ में जगह बनाने वाली पांचवीं टीम बन गई।
खेल प्रबंधक संदीप फौजी और प्रदीप सिंह ने बताया कि लीग के छठे दिन का पहला मुकाबला एपीएस नोएडा व पटियाला के मध्य मुकाबला खेला गया। नाेएडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया ओर निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पटियाला की टीम ने 10.4 ओवर में 108 रन बना लिए। दूसरा मुकाबला अजीत गुरुग्राम व नोएडा के मध्य खेला गया। अजीत गुरुग्राम की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नोएडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 143 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुग्राम ने 12 ओवर में 134 रन बना सकी। नोएडा की टीम ने यह मुकाबला आठ रन से जीत लिया। इस मुकाबले में मैन ऑफ दा मैच अनुराग ने 36 बॉल में 74 रन बनाए व दो विकेट लिए। तीसरा मुकाबला अजीत गुरुग्राम व पटियाला के मध्य खेला गया।
पटियाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अजीत गुरुग्राम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 135 रन बनाए। पटियाला की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 115 रन ही बना सकी।
अजीत गुरुग्राम की टीम ने मुकाबला 20 रन जीतकर सुपर आठ में जगह बनाई। इस मुकाबले में तरूण ने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लेकर मैन ऑफ दा मैच चुने गए। मंगलवार को नंदगाव भिवानी, दिल्ली व मुंबई के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।