फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की मांगों को लेकर एआईयूटीयूसी चलाएगी अभियान

विज्ञापन
बैठक करते एआईयूटीयूसी सदस्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। एआईयूटीयूसी की एक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में मास्टर सूबे सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऑल इंडिया उपाध्यक्ष कामरेड सत्यवान व प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छोटे कर्मचारियों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और स्कीम कार्यकर्ताओं की दयनीय हालत पर चिंता जताई।
विज्ञापन

कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन काल मजदूरों को बीमारी व मौत के अलावा महंगाई, रोजगार समाप्त होने जैसी कई समस्याओं से जूझना पड़ा है लेकिन केंद्र या प्रदेश सरकार ने कोई राहत सहायता प्रदान नहीं की। प्रदेश सरकार ने घोषित 5000 रुपये की आर्थिक सहायता अभी तक नहीं दी है। राशन कार्ड से सरसों का तेल गायब कर दिया।
14 सूत्री मांगों को लेकर जिला में अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, ग्रामीण चौकीदारों, एजुसेट चौकीदारों, मिड डे मील, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन 21000 रुपये मासिक दिलाने, भवन निर्माण कारीगरों, मजदूरों को उनके तमाम हितलाभ दिलाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें