फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोद बलाहा में जरूरतमंदों को दिए सहायक उपकरण

Mon, 25 Nov 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12सहायक उपकरण के साथ वरिष्ठ नागरिक। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के तहत एलिम्को के सहयोग से रविवार को गोद बलाह में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, कमर की बेल्ट, व्हीलचेयर, वॉकर, चटिया, कपबोर्ड व अन्य सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विक्रम ऑडियोलॉजिस्ट गुलशन कुमार ने कहा कि जिस किसी को भी सहायक सामग्री की जरूरत है, वह रेडक्रॉस कार्यालय में जाकर कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर राजकीय उच्च विद्यालय खातौद मुख्य अध्यापक धर्मबीर यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रेडक्रॉस काउंसलर अगेंद्र कुमार ने कहा भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण देकर उनके सहज व गरिमा पूर्ण जीवन यापन करने के लिए समर्पित है।

गांव गोद के युवा सरपंच हरिओम ने आए हुए सभी कर्मचारियों का स्वागत किया और सरकार के द्वारा किए जा रहे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुचाने के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर देशराज जागीदार, ओम प्रकाश, बनवारी लाल, मिंटू, उदय भान व चमेली आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें