फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सहमति...नगर पालिका की जमीन पर अब अवैध कब्जे की हाेगी जांच

Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- नगर पालिका में बैठक करते नपा प्रधान, पार्षद व अ​धिकारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सदन की वीरवार आयोजितबैठक में नपा की जमीन पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

अब नगर पालिका की जमीन पर नपा प्रधान, उपप्रधान, पार्षद या आमजन अवैध कब्जा किया मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच की जाएगी। बैठक में 36 प्रस्ताव पेश किए गए। सभी प्रस्तावों पर मंथन के बाद मुहर लगा दी गई है।
नगर पालिका सदन की बैठक दोपहर 2:15 बजे शुरू होकर 4:40 बजे तक चली। करीब दो घंटे चली बैठक में प्रस्ताव को पास किया गया। बैठक में 12 पार्षद मौजूद रहे। जबकि वार्ड नंबर दो, आठ व 11 के पार्षद बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से 20 मिनट बाद नगर पालिका सचिव प्रशांत नारनौल में डीसी की बैठक के लिए चले गए। उनकी गैर हाजिरी में एमई संजोग शर्मा व जेई नवदीप बैठक में अपने बात रखी। बता दें कि नगर पालिका के 40 वर्षों के इतिहास में यह भी पहली बार नपा की आम बैठक में प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों व आमजन की संपत्ति की जांच के लिए प्रस्ताव रखा। इसमें नपा सदन ने सभी की संपत्ति की जांच के बाद किसी का भी अवैध कब्जा या अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावों को दिखाई हरी झंडी बैठक में सड़कों से उखाड़ी गई पुरानी टाइल को गोशाला, मंदिर या अन्यत्र स्थान पर लगाने के लिए सभी पार्षदों ने अपनी राय रखी। अधिकारियों ने प्रस्ताव पार्षदों के अनुरूप पास किया। सभी वार्डों में 50-50 तिरंगा लाइटें लगवाने, कैंची मोड पर महाराजा शूरसिंह सैनी चौक पर सभी पार्षदों के राय पर प्रस्ताव पास किया गया। वार्ड नंबर 13 पार्षद सुरेंद्र फौजी व वार्ड नंबर 6 पार्षद राजेश के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। उसके बाद प्रधान रमेश सैनी ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाकर बैठक को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें