फोटो संख्या:56- केंद्रीय मंत्रालय की टीम ने कनीना के सरकारी संस्था का निरीक्षण करते--संवाद
कनीना। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रालय की टीम ने कनीना के 14 वार्डों व कई अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। वरिष्ठ सर्वेक्षक एमडी सलीम ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना का निरीक्षण किया। विद्यालय की स्वच्छता, पेयजल व प्रसाधनों के रखरखाव की जानकारी ली।
सर्वेक्षण टीम ने विद्यालय में जहां कचरा प्रबंधन व शौचालयों के बेहतर रखरखाव पर कहा कि विद्यालय का तंत्र अनुकरणीय है। यह व्यवस्था अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लागू की जानी चाहिए। उन्होंने दीवारों पर लगे शिक्षण चित्रों और कहावतें व मुहावरों को भी अनूठा प्रयोग बताया। विद्यालय विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सावित्री देवी, राकेश कुमार डीपी, कश्मीरी निमल, कैलाश चंद्र, अनीता यादव, राजबाला, संदीप कुमार, सुभाष वर्मा, बाबूलाल यादव, विकास यादव सहित स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं के निरीक्षण में सहयोग किया।