फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की 12 मांगों पर बनी बात, एक पर फंसा पेंच : मंत्री विपुल गोयल

विज्ञापन
फोटो 18जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक में जनसुनवाई करते राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
विज्ञापन
नारनौल। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों पर सरकार की सहमति बन चुकी है। एक मांग पर तकनीकी और कानूनी अड़चनें हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों और एडवोकेट जनरल व कानूनी सलाहकार की राय के आधार पर फैसला लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। पटवारियों की हड़ताल के सवाल पर गोयल ने कहा कि सरकार समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जल्द ही हड़ताल खत्म होने की उम्मीद जताई।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि बैठक में कुल 10 शिकायतें रखी गईं जिनमें तीन पुरानी और सात नई शिकायतें शामिल थीं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया जबकि दो मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
विज्ञापन

बनिहाड़ी गांव के बांध पर युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उप पुलिस अधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि विसरा डाइटम जांच के लिए न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला मधुबन भेजा गया है।
पुराने पार्ट्स लगे पंप सेट की होगी जांच
नगर परिषद में जलभराव से निपटने के लिए खरीदे गए पांच पंप सेटों में पुराने पार्ट्स लगे होने के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अब आया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। पंप सेट खरीद को लेकर कुछ पार्षदों ने चेयरमैन को ज्ञापन भी दिया था। विवाद के बाद इन पंप सेटों को नगर परिषद परिसर से हटाकर सभागार में खड़ा कर दिया गया है। अब जांच के बाद ही खरीद में गड़बड़ी की स्थिति स्पष्ट होगी।


अतिक्रमण पर मंत्री सख्त, सात दिन का अल्टीमेटम
नलापुर मोहल्ले में नाले पर अतिक्रमण की शिकायत पर मंत्री विपुल गोयल ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएमसी रणबीर सिंह को चार्जशीट करने की बात कही लेकिन बाद में अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को सात दिन का समय दिया। शिकायत के अनुसार नलापुर चौक से छिप्पी जोहड़ तक जाने वाले नाले पर कुछ लोगों ने चबूतरे बना लिए हैं। मंत्री ने मालड़ा सराय और मालड़ा बास में जलभराव की समस्या की तकनीकी जांच के निर्देश भी दिए। हुड्डा सेक्टर-1 में पार्कों की मरम्मत और बेसहारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश दिए गए। कनीना में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए सात एकड़ में तालाब निर्माण के टेंडर जारी हो चुके हैं।


बैठक में यह रहे मौजूद
इस बैठक में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी मौजूद थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र राव और नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें