फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा की चेतावनी के बाद खोखा मालिकों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 38पावर हाउस के सामने वाले-खोखे स्वयं हटाते हुए मालिक। प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे में शुक्रवार को खोखा मालिकों को खुद अवैध कब्जा हटाते देखा गया। नपा की कड़ी चेतावनी के बाद दुकानदारों ने भी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन

कुछ दुकानदार अभी भी चेतावनी के बाद अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। नपा सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रशासन उनकी वीडियोग्राफी बना कर म्युनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। इस अभियान में नपा प्रशासन को पुलिस की किसी प्रकार की सहायता नहीं लेनी पड़ी। नपा ने व्यापक स्तर पर चले अभियान से खोखा संचालकों व रेहड़ी संचालकों में खलबली है।
खोखे संचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। लंबे समय से रोड के साथ अवैध खोखों के कारण वाहन चालकों का निकलना दूभर था। रेहड़ी संचालकों व खोखा संचालकों का कहना है कि वो सड़क पर आ गए हैं और बच्चों के लिए रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

नपा सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि रोड के साथ अवैध खोखों व अतिक्रमण से आम जनता काफी परेशान थी। कई लोगों ने सरकारी जगह पर बड़े-बड़े खोखे किराये पर दिए हुए थे। ऐसे लोगों काे चिह्नित किया जा रहा है। जागरूक लोगों का कहना है कि अवैध खोखों हटने से मुख्य मार्ग चौड़ा हो गया है, अब वाहन चालकों किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
बस स्टैंड वाली लाइन के साथ उनिंदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक चार करोड़ की लागत से नाला भी बनना है इसलिए इनको हटाना भी जरूरी था। कुछ दुकानदार अभी भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोहे के खोखे एक साथ हटने से कबाड़ियों को काम मिला व उनकी चांदी हो रही है। जबकि खोखे मालिकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कस्बे में एक साथ सैकड़ों की संख्या में खोखे हटने से कबाड़ियों को पिछले तीन-चार दिनों से अच्छा खासा काम मिला हुआ है। उनको लोहा व दूसरा सामान आसानी से सस्ते भाव में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें