फोटो 11गुवानी में पंचायती जमीन पर पीले पंजे की सहायता से अवैध कब्जा हटवाते प्रशासन।संवाद
- फोटो : गौरीगंज के पूरे मिश्र मऊ गांव में फूलचंद्र के गमगीन परिजन।
सिहमा। गांव गुवानी में बाबा गैबीराम राम मंदिर के पास पंचायती जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। सरपंच रीना यादव ने मार्च में जमीन की पैमाइश करवाई थी। इसके बाद जिन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ था उन्हें नोटिस दिए थे। नोटिस की अनुपालना के चलते कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गुवानी में पारित प्रस्ताव संख्या एक 17 सितंबर व प्रस्ताव नंबर तीन 30 अक्तूबर खंड कार्यालय सिहमा में प्राप्त हुआ था। इसमें खसरा नंबर 57/26 से अवैध कब्जा हटवाने के लिए पुलिस सहायता व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने की मांग की गई थी।
वहीं खंड विकास व पंचायत अधिकारी ने लोगों से अवैध कब्जों को स्वयं हटाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। प्रशासन स्वच्छता को लेकर काम कर रहा है जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिहमा खंड विकास व पंचायत अधिकारी सचिन, कार्यवाहक एसीपीओ अनुराग पूनिया, विपिन पटवारी के अलावा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।