फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विवाद के बाद विद्यार्थियों का एनसीसी में किया नामांकन

Mon, 03 Nov 2025 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07नांगल चौधरी राजकीय स्कूल में विवाद को सुलझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी में नामांकन नहीं करने को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन से चर्चा की। इस दौरान माहौल बिगड़ने पर कुछ ग्रामीण बच्चों को लेकर स्कूल परिसर से बाहर चले गए। इसके बाद स्कूल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में एनसीसी के अधिकारियों ने पहुंचकर एनसीसी में नामांकन शुरू कराया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य बस्तीराम और एनसीसी इंचार्ज ब्रिजेश कुमार के बीच मतभेद चल रहा है। ब्रिजेश कुमार को एनसीसी से हटा दिया गया है। यह मामला कोर्ट में है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राचार्य एनसीसी में बच्चों का नामांकन नहीं करा रहे हैं। प्राचार्य का कहना है कि प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया।
प्राचार्य बस्तीराम ने बताया कि इस बार आठवीं व नौवीं कक्षा के 41 नामांकन के लिए मेल आई थी। इसके लिए 123 बच्चों की उपस्थिति जरूरी है, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी छात्र के साथ अन्याय न हो। इस बीच हरियाणा 16 बटालियन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर जिन छात्रों ने सहमति दी, उनके नामांकन की प्रक्रिया शुरू करवाई। मामला फिलहाल सुलझने के बजाय और उलझता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें