फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दस माह बाद श्रीभगवान हत्याकांड का दूसरा आरोपी काबू

Sun, 15 Jun 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दस माह से फरार चल रहे हत्या के रोपी सौरव निवासी महेंद्रगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गत 22 अगस्त 2024 को शहर के मोहल्ला ढाणी निवासी श्रीभगवान की हत्या के मामले में शामिल था। पुलिस इस मामले में आरोपी नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी सौरव निवासी महेंद्रगढ़ ने अपने साथी नवीन के साथ मिलकर शहर के मोहल्ला ढाणी निवासी श्रीभगवान के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान श्रीभगवान की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां अतरी देवी के बयान पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस हत्याकांड में पुलिस एक आरोपी नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शनिवार को दूसरे आरोपी सौरव को शहर से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि श्रीभगवान 22 अगस्त 2024 की रात को महेंद्रगढ़ शहर के एक होटल पर खाना लेने के लिए गया था। उस समय नवीन और सौरव (गोलू) ने उसके साथ वहां मारपीट की थी। मारपीट में श्रीभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी सौरव को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापा डाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें