फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव राता कलां अस्पताल बनाने का कार्य डेढ़ साल से अटका

Sun, 15 Jun 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव राता कलां में ग्राम पंचायत की ओर से भवन निर्माण के लिए जमीन भी आयुष विभाग के नाम करा दी गई है। लेकिन, प्रस्तावित आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अटेली में आयोजित एक रैली में गांव राता कला में 10 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण घोषणा की थी। अस्पताल बनने से राता कलां और उसके आस पास के गांव राता खुर्द,भोजावास, सुंदरह गढ़ी,महासर,गोमला,गोमली, ढाणा,रामबास, ऊंचा, नीचा, कारिया,पडतल और राजस्थान सीमा के गांव काठूवास, हुडिया,बासदूदा के नागरिकों को लाभ होता। लेकिन, अभी तक अस्पताल बनाने का कार्य धरातल पर कार्य शुरू ही नहीं किया गया है।
पंचायत ने 21 नवंबर 2023 को 22 कनाल 18 मरला भूमि 1 रुपये प्रति एकड़ सालना ऋण पर 33 साल के पट्टे पर रजिस्ट्री आयुष विभाग के नाम कराई थी। जिस भूमि की रजिस्ट्री आयुष विभाग के नाम कराई गई है उस भूमि का लाभ पंचायत व ग्रामीण भी नहीं ले सकते और न ही वहां अस्पताल का कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों में सरकार व प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग कि है की जल्द से जल्द अस्पताल का कार्य चालू किया जाएं ताकि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-
सरकार व आयुष विभाग द्वारा भूमि देने के लिए पत्र आया था, जिसके आधार पर ग्राम पंचायत द्वारा 22 कनाल 18 मरला भूमि 33 साल के पट्टे पर 1 रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से 21 नवम्बर 2023 को आयुष विभाग के नाम करा दी गई। लेकिन सरकार द्वारा अस्पताल बनाने को लेकर कोई कार्य धरातल पर शुरू नहीं किया गया है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द अस्पताल बनाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकें।
बेदू,सरपंच, ग्राम पंचायत राता कलां
-
राता कलां में आयुष अस्पताल बनने का मामला मेरे संज्ञान में आया है लेकिन इसकी प्रक्रिया कहां तक पहुंची इस संबंध में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। संभावना है कि जल्द ही अस्पताल बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शशि बाला, एडीओ, आयुष विभाग नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें