फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एडवाइजरी जारी...22 से 31 जनवरी तक नारनौल-निजामपुर रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा

विज्ञापन
फोटो 20जोरासी धाम पर तैयारियों का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। जोरासी धाम में आयोजित होने वाली जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा एवं 151 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने दूसरी बार कार्यक्रम स्थल पर जाकर सभी 6 पार्किंग व पंडाल में एंट्री एवं एग्जिट समेत तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कार्यक्रम संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने विस्तृत रूट एडवाइजरी जारी की है।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए 22 से 31 जनवरी तक नारनौल से निजामपुर रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

नारनौल से निजामपुर और निजामपुर से नारनौल की ओर जाने वाले छोटे वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान मुख्य नारनौल-निजामपुर मार्ग का प्रयोग न करें और पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही अनुसरण करें।
यातायात को नियंत्रित करने के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है जिसके तहत नारनौल की तरफ से निजामपुर जाने वाले वाहन अब मांदी से होते हुए निजामपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। वहीं दूसरी ओर निजामपुर से नारनौल आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे 148-बी से होते हुए बाइपास का प्रयोग करके नारनौल की तरफ भेजा जाएगा।
23 जनवरी को कलश यात्रा चमत्कारी बालाजी मंदिर से आरंभ होकर महाबीर चौक और निजामपुर बाइपास होते हुए जोरासी धाम पहुंचेगी।
इस दौरान आर्यवर्त सेवा न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया, जोरासी मंदिर के मुख्य पुजारी कमलकांत, पंडित सोमदत्त शर्मा, धर्मवीर पिलानिया, एसपी शर्मा, विक्रमजीत चौधरी, मंदीप पानू, विवेक कतियाल, मंदीप बेनीवाल, विक्की हुड्डा, नितिन संघी, रोहताश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कपिल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें