फोटो नंबर-03महिला कॉलेज में आयोजित जागरूक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जानकारी देते वक्ता।
नारनौल। एमसीएक्स के रिसोर्स पर्सन डॉ. आरआर. सोनी ने कहा कि सही जानकारी के साथ किया गया निवेश न केवल आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भर बनने का आधार भी बनता है। यह बात उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को निवेशक एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम में कही।
एमसीएक्स के रिसोर्स पर्सन डॉ. आरआर. सोनी ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कमोडिटी ब्रोकर, निवेश विश्लेषक, पोर्टफोलियो मैनेजर और ट्रेडिंग एक्सपर्ट जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर डॉ. अश्विन भारद्वाज, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. पूजा बत्रा, डॉ. स्वीटी गोयल, डॉ. शुभलता व डॉ. सुभाष सैनी सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।