फोटो नंबर-05पीजी कॉलेज में संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को पुस्तक वितरित करते डॉ यशपाल आ
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में शनिवार को युवा रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के सानिध्य में युवाओं के आधुनिक जीवनशैली पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने विद्यार्थियों को उचित आहार, व्यवहार व नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। डॉ. यशपाल आर्य ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली अधिकांश रोगों की जड़ बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को वातावरण स्वच्छ रखने, घर का ताजा भोजन करने व सफेद नमक, चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल और एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग बंद करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. धीरज, डॉ. ध्वनित, डॉ. कपिलदेव, हैप्पी कुमार, मनजीत सिंह और प्रिंस कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद