फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोना-चांदी के भाव में गिरावट से शादी वाले घरों में आई रौनक

Sat, 25 Oct 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल में एक दुकान से आभूषण खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली के बाद सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट ने विवाह-शादी की तैयारी कर रहे लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई है। त्योहार के दौरान जहां सोने की कीमत एक लाख 34 हजार रुपये प्रति तोला तक थी वहीं अब यह घटकर लगभग एक लाख 27 हजार रुपये रह गई है।
विज्ञापन

इसी तरह चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दीपावली के समय चांदी का भाव एक लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर एक लाख 55 हजार रुपये तक आ गया है। स्थानीय सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान बड़े व्यापारी भारी मात्रा में सोना-चांदी का स्टॉक कर लेते हैं। इससे मांग बढ़ने पर दामों में तेजी आ जाती है।
त्योहार बीतने और मांग घटने के बाद अब बाजार में स्थिरता आई है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार वैश्विक स्तर पर यूक्रेन युद्ध में आई शांति की स्थिति का भी असर सोने-चांदी के दामों पर देखने को मिला है। व्यापारियों के अनुसार दीपावली के समय दाम बढ़ने के बावजूद लोगों ने त्योहार और शादी के लिए बड़ी मात्रा में आभूषण खरीदे, जिससे उस समय बाजार में भारी रौनक रही।
विज्ञापन

आभूषणों के दाम घटने के बाद महिलाएं नई डिजाइन के सेट और चूड़ियां खरीद रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि दाम इसी स्तर पर स्थिर रहा तो आने वाले सप्ताह में सोना-चांदी की बिक्री में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बाक्स-
सोने-चांदी के दाम विश्व स्तर पर होने वाली कई बातों पर निर्भर करते हैं। इस समय सबकुछ सामान्य होने के कारण इनमें गिरावट आई है। बहुत से लोगों ने बढ़ते दामों को देखते हुए शादियों के लिए भी आभूषण खरीद लिए थे लेकिन अब भाव कम होने से आभूषणों का व्यापार बढ़ेगा और विवाह-शादी वालों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अजीत प्रकाश जैन, सर्राफा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें