महेंद्रगढ़। देवउठनी एकादशी के नजदीक आते ही विवाह-शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। शहर के कार सजावट कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
कार सजावट की दुकानों पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शहर में कई दुकानों पर शादियों के लिए गाड़ियों को सजाने की अग्रिम बुकिंग की जा रही है। इस बार सीजन की शुरुआत के साथ ही मांग पिछले साल की तुलना में दोगुनी हो गई है। दिल्ली से अंग्रेजी गुलाब, देशी गुला, वरमाला, गजरे, गुलदस्ते, दुल्हे की पगड़ी व साफा दिल्ली से मंगवाए जा रहे है।
शहर देवउठनी एकादशी को लेकर दो दुकानों में 60 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। अबकी बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार देवउठनी एकादशी के बाद विवाह समारोह का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग पहले से ही अपनी कारों और बरातियों की गाड़ियों की सजावट के लिए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।
महेंद्रगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित कार डेकोरेशन दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। लोग पहले से ही शादी-विवाह के लिए गाड़ियों की सजावट की बुकिंग करवा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, देवउठनी एकादशी से लेकर अगले एक महीने तक बुकिंग का दबाव बना रहेगा। कई दुकानों पर तो नवंबर के अंत तक के सभी दिन पहले से ही बुक हो चुके हैं।
इस बार बढ़ी मांग के चलते कारोबारी भी अपने स्टॉक में नए डिजाइन और सामग्री जोड़ने में लगे हैं।