महेंद्रगढ़। मोहल्ला वाल्मीकि की आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इस दौरान बबीता पत्नी बबर सिंह की गोद भराई की गई। गर्भवती व बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारियां भी दी गई।
आंगनबाड़ी वर्कर आशा रानी ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता व गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी भी लाता है। इस मौके हेल्पर लीलादेवी, सोनू, रानी, पूनम, रमा, सुमित्रा, कृष्णा, काजल आदि मौजूद रहीं।