फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फिजिकल काउंसिलिंग के तहत 17 जुलाई को होंगे दाखिले

Mon, 15 Jul 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में दा​​खिला लेते विद्यार्थी--स्रोत-संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी में दाखिला प्रक्रिया की दूसरी मेरिट सूची में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने की सोमवार को अंतिम दिन था। महेंद्रगढ़ की दो व सतनाली के एक महाविद्यालय में 3080 सीट पर करीब 1338 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके हैं। अभी भी 1742 सीट रिक्त हैं। 17 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्राे. मक्खन सिंह ने बताया कि संस्थान में 1080 सीट पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहली व दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 419 छात्राओं ने दाखिला लिया है और 661 सीट अभी भी रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के तहत दाखिला किया जाएगा। जिन छात्राओं का पहली व दूसरी मेरिट सूची में नाम नहीं आया है या किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाई है वह फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकती हैं। 18 जुलाई को नए विद्यार्थियों के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाएगा। उसी दिन दाखिला किया जाएगा। इस फिजिकल काउंसिलिंग दाखिले के तहत छात्राओं को 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस जमा करवानी होगी। उन्हाेंने बताया कि छात्राओं को एंटी रैगिंग की वेबसाइट पर ऑनलाइन शपथ पत्र की अंडर टेकिंग करवानी होगी। छात्राओं को एंटी रैगिंग शपथ पत्र की हार्ड कॉपी व एबीसी आई जमा करवानी होगी। वहीं द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं को दाखिले के लिए अपने पुराने यूजर व पासवर्ड से फीस जमा करवाना होगा। द्वितीय वर्ष के छात्राओं को पुराने पोर्टल पर फीस जमा करवानी है व तृतीय वर्ष की छात्राओं को ईआरपी पोर्टल पर फीस जमा करवानी होगी।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय में 1280 सीट पर दाखिला किया जाना है। 523 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 757 सीट अभी भी रिक्त है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को तत्काल प्रवेश समिति से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मूल फॉर्म सत्यापित करवाना होगा। फीस रसीद लेकर कॉलेज कार्यालय में रेड क्रॉस फीस जमा करवानी होगी। अन्यथा उनका प्रवेश रद्द माना जाएगा। कक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होंगी। कक्षाओं में प्रतिदिन उपस्थित होना अनिवार्य है, अन्यथा लगातार अनुपस्थित पाए जाने पर उनका नाम काट दिया जाएगा। प्रवेश रद्द होने की स्थिति में विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल ने बताया कि महाविद्यालय में 700 सीट पर दाखिला किया जाना है। 396 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 304 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है। 17 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली
संकाय पहली व दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिला
बीए 282
बीएसी फिजिकल साइंस 55
बीकॉम 29
बीएससी लाइफ साइंस 30
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए 309
बीसीए 22
बीकॉम 33
बीएससी लाइफ साइंस 39
बीएससी फिजिकल साइंस 120
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए 280
बीएससी फिजिकल साइंस 57
बीएससी लाइफ साइंस 44
बीकॉम 34
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें