फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहले आओ पहले पाओ से होंगे दाखिले

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 4 राउंड के अंतिम दिन एडमिशन लेते विद्यार्थी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आईटीआई महेंद्रगढ़ में बुधवार को चौथी काउंसिलिंग के एडमिशन पूरे हो जा चुके हैं। अब तक 688 सीटों में से 593 सीटों पर एडमिशन हो चुका है। 95 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए वीरवार से पोर्टल खुलेगा। पोर्टल 22 से 30 अगस्त तक खुला रहेगा। जिससे नए विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन

अनुदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आईटीआई में चौथी काउंसिलिंग के एडमिशन बुधवार को पूरे हो चुके हैं। चार काउंसिलिंग के बाद भी विभिन्न ट्रेड में 95 सीटें खाली पड़ी हैं। वीरवार को पांचवें राउंड के एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 22 से 30 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। जिन विद्यार्थियों ने पहले ऑनलाइन आवेदन नहीं किया था, वह अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची के अनुसार उसी दिन 11 बजे तक आईटीआई में जमा करवा सकेंगे। 30 अगस्त तक आईटीआई में रोज एडमिशन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी । उसके बाद उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। यानी आईटीआई में पांचवें राउंड एडमिशन के लिए पहले आओ-पहले पाओ का सिस्टम शुरू हो गया है। एडमिशन के लिए जो पहले आएगा उसी का एडमिशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें