फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नकल रहित परीक्षा कराने में प्रशासन ने मांगा ग्राम पंचायतों का सहयोग

Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त ने मंगलवार को गांव बेरी के शहीद सूबे नेकीराम यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान फर्श और टाट पर बैठकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्रता से डेस्क लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव भी उनके साथ रहे। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि कहीं भी संगठित नकल के प्रयास देखने को मिलते हैं तो ऐसे परीक्षा केंद्र रद्द कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल रहित माहौल सुनिश्चित करने के लिए सेंटर सुपरिटेंडेंट, चीफ सुपरिटेंडेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट निष्पक्ष परीक्षा कराएं।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र नकल की दृष्टि से काफी संवेदनशील होते हैं। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि नकल रहित परीक्षा कराने में प्रशासन का सहयोग करें। सामाजिक पहल भी होनी चाहिए। इसके लिए समाज के जिम्मेदार व्यक्ति भी प्रशासन के साथ सहयोग सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि जिले में संवेदनशीलता के साथ नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि उपमंडल अधिकारी स्तर के उड़नदस्ते यह जांच लें कि किसी भी परीक्षा केंद्र में टूटी खिड़की व दरवाजे न हों।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों के आसपास बने मकानों से कोई व्यक्ति नकल को बढ़ावा न दे। ऐसा करने वालों पर बिना किसी देरी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। नकल रहित बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी है कि परीक्षा चाक चौबंद सुरक्षा में सुनिश्चित हो। इसी तरह परीक्षा केंद्र के अंदर नकलचियों पर सीधे एक्शन लेते हुए यूएमसी केस दर्ज कराने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें