फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि अपनी मातृभाषा के द्वारा मनुष्य अपना समग्र शैक्षणिक विकास को सहज बना सकता है। विद्यार्थी जीवन में मातृभाषा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भारत की लगभग सभी भाषाओं में ज्ञान की उपलब्धता है तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी मातृभाषा में शिक्षा पर जोर देती है। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर सहयोगियों के लिए कहानी, कविता पाठ, गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रो. नीलम सांगवान एवं डॉ. कामराज सिंधु ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डॉ. सुमन रानी प्रथम, डॉ. नीरज कर्ण सिंह द्वितीय, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा तृतीय रहे। कुलपति ने विजेताओं तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें