फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला के लिए दोबारा खुला पोर्टल , 11 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए एक और मौका है। विभाग की ओर से 11 अगस्त तक के लिए दोबारा पोर्टल खोल दिया है। इसके लिए नए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले ऑनलाइन आवेदन करवा चुके विद्यार्थी चार अगस्त तक अपनी पसंद का विषय भर सकेंगे।
विज्ञापन

अनुदेशक राकेश सैनी ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 2 अगस्त से 11 अगस्त तक दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान नए विद्यार्थी आईटीआई में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों का एडमिशन चौथी काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। यह दाखिलां संस्थान स्तर पर मैरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी 13 और 14 अगस्त को तथा 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त विद्यार्थी 16, 19 और 21 अगस्त को एडमिशन करवा सकेंगे। विद्यार्थी को जिस संस्था में एडमिशन लेना है, उस संस्था में प्रात: 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे तथा अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं दाखिला फीस के साथ संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। मूल प्रमाण पत्र के साथ दो सैट फोटोकॉपी भी लानी होगी। आईटीआई में दाखिला के लिए 27 जून से 12 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे, जिसमें कुछ विद्यार्थी आवेदन करने से चूक गए थे। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा अवसर देने के लिए पोर्टल को दोबारा खोला गया है।
ट्रेड चयन के लिए खोला था पोर्टल
आईटीआई महेंद्रगढ़ में प्रथम कट ऑफ लिस्ट में 142 विद्यार्थियों ने महेंद्रगढ़ आईटीआई में प्रवेश लिया। पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संस्थानों में खाली 268 सीटों के लिए दूसरी सूची जारी की गई। 24 और 25 जुलाई को ट्रेड चयन के लिए दोबारा पोर्टल खोला गया। 26 जुलाई को दूसरे राउंड की सीटें अलॉट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें